हाफिज के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई चाहता है भारत (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने का आह्वान किया। सईद 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “उसके (हाफिज) व उसके आतंकवादी संगठन के खिलाफ प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई किए जाने की जरूरत है, ताकि हमारे क्षेत्र (एशिया) को दो प्रमुख खतरों- आतंकवाद व चरमपंथी हिंसा- से मुक्त किया जा सके।”

सईद को दो सप्ताह से ज्यादा समय तक नजरबंद रखने के बाद पाकिस्तान ने शनिवार को 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता का नाम आतंकवाद रोधी अधिनियम (एटीए) की चौथी अनुसूची में शामिल कर दिया।

जेयूडी प्रमुख का नाम ऐसे लोगों की सूची में भी डाला गया है, जिन पर देश छोड़ने की पाबंदी लगाई गई है।

सईद और चार अन्य लोगों को 30 जनवरी को लाहौर में नजरबंद कर दिया गया।

जेयूडी प्रमुख पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया है और उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493