‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन दोहराया ‘डीडीएलजे’ का दृश्य

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म के सेट पर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दृश्य को दोहराया है।

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म के सेट पर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के दृश्य को दोहराया है।

अर्जुन ने बुधवार रात सह-कलाकार श्रद्धा कपूर संग अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें श्रद्धा चलती ट्रेन के किनारे पर खड़ी दिखाई दे रहीं हैं, जबकि अर्जुन ट्रेन के पीछे भागते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा,”‘डीडीएलजे’ की अपनी मूमेंट! ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में श्रद्धा कपूर, मोहित सूरी, चेतन भगत।”

तस्वीर में 1995 की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के मशहूर दृश्य ताजा किया गया है। इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान ट्रेन में खड़े हैं और प्लेटफॉर्म पर भागती हुई काजोल को हाथ देते हैं।

चेतन भगत द्वारा सह-निर्देशित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक उपन्यास पर आधारित है।

यह दूसरी बार है जब अर्जुन चेतन भगत की रूपांतरण में दिखाई देंगे। वर्ष 2014 में 31 वर्षीय अभिनेता फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में भी दिखाई दिए थे।

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493