हार्ड कौर नए गीत को लेकर उत्साहित

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय-ब्रिटिश रैपर तरन कौर ढिल्लन उर्फ हार्ड कौर अपने नए गीत ‘झुमका गिरा रे’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अपने नए गीत के बारे में हार्ड कौर ने एक बयान में कहा, “यह एक पार्टी ट्रैक है, लेकिन यह उससे बिलकुल अलग है, जो मैंने पहले किया है। मैं एक ही काम नहीं करते रहना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “यह समय कुछ नया करने का है और मुझे लगता है कि यह समय पार्टी गीतों की असली रानी का है। यह गीत डांस हॉल/रीगे शैली का संगीत है, जिसे मैं सुनते हुए वास्तव में बड़ी हुई हूं। इसके बोल मैंने अपने पार्टनर सोनी रावन के साथ लिखा है।”

कौर को 2007 के गीत ‘एक ग्लासी’ से प्रसिद्ध मिली थी और इसके बाद उन्होंने ‘टल्ली’ और ‘ऐसे करते हैं पार्टी’ जैसे कई हिट पार्टी गीत दिए।

इस साल वह नए कलाकारों के लांच को लेकर रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं एक नए कलाकार मिक्ससिंह की मदद कर रही हूं, जिन्होंने मेरे साथ मिलकर इस गीत को बनाया है। ऐसा लग रहा है कि 2017 में शायद मैं कई नए कलाकारों को लांच करने जा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493