वाशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बारबाडोस की गायिका रिहाना का गीत ‘बिच बेटर हैव माई मनी’ गाते हुए हार्वड यूनिवर्सिटी के छात्र विरोध जताते नजर आए।
‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, हार्वड यूनिवर्सिटी कर्मचारियों द्वारा स्कूल के वित्तीय सहायता कोष से 10 लाख डॉलर की चोरी किए जाने के हालिया घोटाले के बाद से खबरों में है। छात्रों ने अपनी नाराजगी और विरोध जाहिर करने के लिए गायिका के हिट ट्रैक की मदद ली।
‘द आर एंड बी’ गायिका ने विरोध प्रदर्शन के एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें स्कूल के प्रशासनिक भवन में छात्रों का एक बड़ा समूह गीत के बोल को चिल्लाते हुए नजर रहा है।
रिहाना ने इसके कैपशन में फ्लेक्सिंग हैंड और रेस्ड हैंड इमोजी जोड़े।
dharmpath.com dharmpath