हाल्ले ओपन के फाइनल में हारी बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी

हाल्ले (जर्मनी), 21 जून (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मेर्गिया को रविवार को हाल्ले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरे वरीय बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी को दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन और अमेरिका के राजीव राम ने एक घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में 6-7 (5), 2-6 से हराया।

बोपन्ना और मेर्गिया पहले सेट में लय में नहीं दिखे और तीन डबल फॉल्ट किए। वहीं, क्लासेन और राम ने तीन ऐस लगाए। भारतीय-रोमानियाई जोड़ी हालांकि पांच ब्रेक प्वाइंट में चार बचाने में जरूर सफल रही और सेट टाइ-ब्रेकर में गया।

क्लासेन और राम ने टाइ-ब्रेकर को 7-5 से जीता और बढ़त प्राप्त की।

दूसरे सेट में क्लासेन तथा राम और आक्रामक नजर आए। इस जोड़ी ने दूसरे सेट में तीन ऐस लगाए और पहले 12 सर्व प्वाइंट जीतने में सफल रहे। बोपन्ना और मेर्गिया ने इस सेट में भी दो डबल फॉल्ट किए और खिताब जीतने का मौका भी गंवा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493