हासन की अगली फिल्म की शूटिंग मॉरिशस में

चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार कमल हासन अपनी अगली तमिल फिल्म के लिए शूटिंग की जगहें मॉरिशस में तलाश रहे हैं।

हासन की तीन फिल्में पहले ही प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

हासन के आधिकारिक यू ट्यूब खाते से गुरुवार को साझा की गई वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए मॉरिशस में जगह तलाश रहे हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी बहुप्रतीक्षित ‘उत्तम विलेन’ का ऑडियो लांच एक मार्च को किया जाएगा।

हासन की दो और फिल्में ‘पापनाशम’ और ‘विश्वरूपम2’ भी जल्द ही प्रदर्शित होने वाली हैं।

तमिल फिल्म जगत के एक सूत्र ने बताया कि हासन हिंदी फिल्म ‘पीके’ की तमिल रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493