हाॅलेण्ड में मध्यप्रदेश की महिला हाॅकी अकादमी की टीम ने राॅव शार्ट एम्स्टर्डम को 7-0 से शिकस्त दी

IMG-20140604-WA0012भोपाल -म.प्र. राज्य महिला हाॅकी अकादमी की टीम का हाॅलेण्ड में चल रहे अभ्यास मैचो में शानदार प्रर्दशन कायम है। मध्यप्रदेश की टीम ने तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए राॅव शार्ट एम्स्टर्डम वेनकव्हर कनाडा की टीम को 7-0 से को कड़ी शिकस्त देकर हराया। इससे पूर्व पहले और दूसरे मैच में भी मध्यप्रदेश राज्य महिला हाॅकी अकादमी की टीम हाॅलेण्ड के एच.आई.सी. एम्सटेल्विन और स्प्रिट क्लब को क्रमशः 2-0 और 5-1 से परास्त कर चुकी है। तीसरे मैच के बाद महिला खिलाडि़यों को  हाॅकी खेल की खूबियों और तकनीकी जानकारियों से रूबरू कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयेाजित किया गया जो काफी उपयोगी रहा।
गौरतलब है कि म.प्र. राज्य महिला हाॅकी अकादमी की टीम हाॅलेण्ड दौरे पर है। इन दिनों हाॅलेण्ड में हाॅकी अपने चरम पर है और यहाॅ हो रहे यूथ वल्र्डकप में विश्वभर से टीमें पहंुची है। अभ्यास मैचो से मध्यप्रदेश की महिला खिलाडियो के मनोबल में बढोत्तरी हुई है और उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493