हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान

indexलखनऊ, 2 अक्टूबर – गांधी जयंती के अवसर हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने को लेकर महात्मा गांधी विचार मंच ने बुधवार को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया। संघ के अध्यक्ष दीना ने कहा कि गांधी जी ने देश की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने के लिए कहा था। लेकिन आज सभी हिंदी को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि हमारे देश की आज तक कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। जबकि प्रत्येक देश की अपनी राष्ट्रभाषा होती है। जिसके लिए देश के हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने में विलंब नहीं करना चाहिए।

सैकड़ों लोगों ने इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस दौरान अरुण नागर, भोजपुरी कवि कृष्णा और हिंदी भाषा के समर्थक मौजूद रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493