हिंदी टीवी जगत में कदम रखने को उत्साहित रुपांजना

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री रुपांजना मित्रा का कहना है कि वह हिदी टेलीविजन जगत में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं।

रुपांजना को आगामी टेलीविजन शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में देखा जाएगा।

यह टीवी शो बंगाली धारावाहिक ‘भोजो गोबिन्दो’ का रीमेक है और इसमें रुपांजना को संध्या के किरदार में देखा जाएगा, जो घर में काम करने वाली लड़की है।

रुपांजना ने एक बयान में कहा, “मैं ‘जय कन्हैया लाल की’ का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इस शो की अवधारणा से मैं काफी जुड़ी हुई हूं, क्योंकि यह पारिवारिक मूल्यों पर आधारित है। मुझे लगता है कि हिंदी टीवी जगत में मेरी पारी की शुरुआत के लिए यह शो एकदम सही है।”

रुपांजना ने कहा कि उन्होंने इस शो का बंगाली संस्करण देखा है और यह काफी हिट हुआ है। हम आश्वस्त हैंे कि इस प्रकार की लोकप्रियता यह शो भी हासिल करेगा।

इस शो से बंगाली अभिनेत्री श्वेता भट्टाचार्य भी हिंदी टीवी जगत में कदम रखने जा रही हैं। इस शो का प्रसारण ‘स्टार भारत’ पर एक जनवरी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493