‘हिंदी मीडियम 2’ में इरफान के साथ दिखाई देंगी करीना

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान ‘हिंदी मीडियम’ के सीक्वल में अभिनेता इरफान खान की सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी और इसमें वह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा सकती हैं।”

खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।

साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली पर आधारित थी।

‘हिंदी मीडियम 2’ के अलावा करीना ‘तख्त’ और ‘गुड न्यूज’ में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493