हिंदी में भी बनेगी ‘विसारणाय’

चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक वेत्रिमारन की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित तमिल फिल्म ‘विसारणाय’ अब हिंदी में बनने जा रही है। फिल्म के राइट्स निर्देशक प्रियदर्शन ने खरीद लिए हैं।

चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक वेत्रिमारन की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित तमिल फिल्म ‘विसारणाय’ अब हिंदी में बनने जा रही है। फिल्म के राइट्स निर्देशक प्रियदर्शन ने खरीद लिए हैं।

वेत्रिमारन ने आईएएनएस से कहा, “हां, हिंदी रीमेक के राइट्स प्रियदर्शन ने लिए हैं।”

प्रियदर्शन हिंदी रीमेक का निर्माण और निर्देशन करेंगे।

कुछ खबरों के मुताबिक, अफवाह थी कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि, वेत्रिमारन ने इससे इंकार किया है।

उन्होंने कहा, “अक्षय फिल्म का हिस्सा है यह सिर्फ अफवाह है, यह सही नहीं है।”

ऑटो चालक एम. चंद्रकुमार के तमिल उपन्यास ‘लॉक अप’ पर आधारित फिल्म आंशिक रूप से उनके खुद के वास्तविक जीवन से प्रेरित है।

गौरतलब है कि इस फिल्म का पिछले साल वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में विश्व प्रीमियर हुआ था। वर्तमान में फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में चल रही है। इसमें दिनेश, समुथिरकानी, अजय घोष और किशोर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493