हिंदी रीमेक देखने के लिए उत्साहित हैं ‘द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स’ के लेखक

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय किताब ‘द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स’ के लेखक जॉन ग्रीन किताब पर आधारित हिंदी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। इस किताब पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय किताब ‘द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स’ के लेखक जॉन ग्रीन किताब पर आधारित हिंदी फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। इस किताब पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।

हिंदी रीमेक का नाम ‘किजी और मैनी’ होगा, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।

मुकेश छाबड़ा निर्देशित फिल्म में सुशांत नवोदित अभिनेत्री संजना संघी के साथ नजर आएंगे।

अभिनेता ने बुधवार शाम ट्विटर के जरिए जॉन ग्रीन से बात की।

ग्रीन ने ट्वीट किया, “मैं इस फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं, किसी फिल्म को देखने के लिए इतना उत्साह कभी नहीं रहा।”

इस पर सुशांत ने किरदार के सबसे मशहूर कथन का इस्तेमाल करते हुए लिखा, “मैं एक रोलर कोस्टर पर हूं, जो सिर्फ ऊपर जाता है, मेरे दोस्त।”

उन्होंने यह भी कहा, “यह एक शानदार किताब है जॉन, इसे लिखने के लिए आपका एक बार फिर धन्यवाद और हम अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे कि आपको निराश न करें और हमारी शूटिंग के दौरान रोलर कोस्टर बस ऊपर जा रहा है, मेरे दोस्त..नमस्ते जॉन ग्रीन।”

फिल्म की शूटिंग पहले ही जमशेदपुर में शुरू हो चुकी है और इसके कुछ दृश्यों की शूटिंग कोलकाता और दिल्ली में भी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493