हिंदुस्तान मोटर्स को 41.9 करोड़ रुपये का घाटा

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। कार निर्माता कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि 2014-15 में उसे 41.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ और इस दौरान उसकी आय 15.10 करोड़ रुपये की हुई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियमित सूचना में 104.41 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी वाली कंपनी ने कहा कि गत कारोबारी साल के आखिर तक उसका कुल घाटा 201 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी ने 2014 में अपने पश्चिम बंगाल के संयंत्र का संचालन बंद कर दिया और अपने मध्य प्रदेश संयंत्र में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493