सिडनी, 31 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान बुनियादी ढांचे में निवेश करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास और शांति को बढ़ावा देने के लिए एक त्रिपक्षीय भागीदारी स्थापित करने के लिए तैयार हैं।
विदेशी मामलों और व्यापार से संबंधित आस्ट्रेलियाई विभाग (डीएफएटी) ने अमेरिका के विदेशी निवेश निगम (ओपीआईसी) व ‘जैपनीज बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन’ के साथ एक संयुक्त बयान में कहा, “यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है, जो स्वतंत्र, खुली और समृद्ध है।”
समाचार एजेंसी एफे ने बयान के हवाले से कहा कि निवेश परियोजनाएं ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन और प्रौद्योगिकी जैसे बुनियादी ढांचे और क्षेत्रों पर केंद्रित होंगी, जो अर्थव्यवस्थाओं को स्थिर करने और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निवेश करने के संबंध में यह साझेदारी आस्ट्रेलिया के डीएफएटी और अमेरिका के ओपीआईसी के बीत हुए साझेदारी ज्ञापन पर आधारित है, जो फरवरी में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के वाशिंगटन दौरे के दौरान हुआ था।
dharmpath.com dharmpath