हिंसात्मक धमकियों का जबाव नहीं दूंगी : ट्िंवकल खन्ना

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री, निर्माता, लेखिका व उद्यमी ट्िंवकल खन्ना मानती हैं कि उन्हें ऑनलाइन मिल रही हिंसात्मक धमकियों का वह जबाव नहीं देंगी, बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई करेंगी।

ट्िंवकल ने रविवार को एक ट्रोल के जबाव में कहा, “एक समाज के रूप में क्या एक ऐसी महिला को हिंसात्मक धमकियां देना सही है जो चैरिटी करने के लिए एक फिल्म में इस्तेमाल किए गए पोशाक की नीलामी करना चाहती है।”

टिं्वकल ने कहा, “मैं इन धमकियों का जबाव नहीं दूंगी, बल्कि इन पर कानूनी कार्रवाई करूंगी।”

उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ में इस्तेमाल की गई नौसेना की वर्दी को नीलाम करने का निर्णय लिया, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल किया जाने लगा।

ट्रोल करने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “आपने हमारे सम्मान को छुआ, हम आपकी नाक से खून बहा देंगे।”

इसी तरह की मानसिकता वाले लोग ‘पद्मावत’ की हीरोइन दीपिका पादुकोण की नाक काट रहे थे, लेकिन इस फिल्म ने रिकार्ड तोड़ कमाई कर नाक काटने की धमकी देने वालों की ही नाक काट दी।

टिं्वकल ने कहा कि वर्दी की नीलामी से मिलने वाले धन का इस्तेमाल पशुओं की देखरेख और बचाव अभियान को समर्थन देने के लिए किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493