हिग्वेन से करार का इच्छुक है अर्जेटीना

म्यूनिख, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन लीग चैम्पियन बायर्न म्यूनिख ने अर्जेटीना के स्ट्राइकर गोंजालो हिग्वेन के साथ करार की इच्छा जाहिर की है।

हिग्वेन अभी इटली के क्लब नापोली के लिए खेल रह हैं। बायर्न के प्रमुख कार्ल हेंज रुमिनेग ने कहा कि हिग्वेन उनके क्लब के लिए करिश्मा कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि बायर्न के कोच नियुक्त किए गए इटली की टीम के मौजूदा कोच कार्लो एंसेलोटी ने हिग्वेन को बायर्न लाने की सिफारिश की है।

इस सत्र के अंत में बायर्न के मौजूदा कोच पेप गुआर्डियोला जर्मनी छोड़ देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493