हिटलर की आत्मकथा के प्रकाशन पर रोक

ब्रासीलिया, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील में एक न्यायाधीश ने जर्मन तानाशाह अडोल्फ हिटलर की आत्मकथा मीन काम्फ (मेरा संघर्ष) के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश ने कहा कि यह किताब यहूदियों के खिलाफ सामाजिक एवं धार्मिक समूहों की असहिष्णु गतिविधियों की वजह बन सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि रियो डि जनेरिया कोर्ट आफ जस्टिस के न्यायाधीश अल्बटरे सालोमाओ जूनियर ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि हिटलर की यह किताब ब्राजील के कानून के खिलाफ है। यह नस्लवाद और भेदभाव को बढ़ावा देती है।

अदालत ने कहा है कि जो भी प्रकाशन गृह इस किताब को प्रकाशित करेगा, उस पर प्रतिदिन के हिसाब से 1280 डालर का जुर्माना लगाया जाएगा।

लेकिन, अदालत ने किताबों की दुकानों और इनके कानूनी प्रतिनिधियों को पांच दिन का समय दिया है जिसमें वे इस फैसले के स्थाई होने से पहले इसे चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, यह फैसला स्थाई रूप अख्तियार करने के बाद भी केवल रियो डि जनेरियो प्रांत में ही लागू होगा।

यह किताब पहले से ही ब्राजील में उपलब्ध है। दो प्रकाशन समूहों ने इस विवादित किताब के नए संस्करण को प्रकाशित करने का फैसला किया था। इसी पर अदालत ने रोक लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493