हिटाची वंटारा ने हेमंत तिवारी को जीएम नियुक्त किया

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रौद्योगिकी औद्योगिक समूह हिटाची लि. की सहयोगी कंपनी हिताची वंटारा ने गुरुवार को हेमंत तिवारी के उपाध्यक्ष और भारतीय कारोबार का महाप्रबंधक नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी का मुख्यालय केलिफरेनिया के सांता क्लेरा में है। हिटाची वंटारा ने कहा कि तिवारी के पास आईटी उद्योग का 36 वर्षो का अनुभव है और वे भारत में कंपनी के राजस्व और बाजार हिस्सेदारी के विस्तार में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

हिटाची वंटारा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक (एशिया प्रशांत क्षेत्र) डेनियल चोंग ने कहा, “देश में आज डिजिटल आधारित बदलाव का दौर है इसमें काफी क्षमता हैं। इस डिजिटल परिवर्तन यात्रा में तेजी लाने के लिए हमारे ग्राहकों के लिए अभिनव डेटा-संचालित दृष्टिकोण बनाने में असाधारण व्यावसायिक अवसर उपलब्ध है।”

हिटाची वंटारा में शामिल होने से पहले तिवारी ने दो दशकों तक हेवलेट पैकार्ड में काम किया है, जहां वे विभिन्न प्रंबधन पदों पर पूरे एशिया और भारत में काम कर रहे थे।

तिवारी ने कहा, “देश में प्रौद्योगिकी उद्योग अलग-अलग खंडों में विकसित हो रहा है। यह वास्तव में भारत में कंपनी के विकास को आगे बढ़ाने और चलाने का एक रोमांचक समय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493