हिना परमार ‘अनजान..’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री हिना परमार ने कहा है कि वह हॉरर टीवी शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ के लिए उत्साहित हैं।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, गश्मीर महाजनी के साथ हिना डिस्कवरी जीत के आगामी शो ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ में दिखाई देंगी। यह लोटस टॉकीज द्वारा निर्मित है। शो का प्रसारण 12 फरवरी से होगा।

हिना ने कहा, “मैं ‘अनजान : स्पेशल क्राइम्स यूनिट’ का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं पहली बार हॉरर शैली में अपना हाथ आजमा रही हूं। मैं इस शो का हिस्सा इसकी अलग-अलग कहानियों की वजह से बनीं। इनमें से ज्यादातर असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।”

यह शो एक असाधारण खोजी अपराध थ्रिलर है, जो दर्शकों को घटनाओं की ऐसी दुनिया में ले जाता है, जिसे वे इसके पहले कभी देखे नहीं होंगे। वहीं हिना और गशमीर अलौकिकता से जुड़े आपराधिक मामलों की जांच करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493