नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। एंटरप्राइज मैसेंजिंग बाजार में अधिग्रहण का लाभ उठाते हुए टीम मैसेंजिंग प्लेटफार्म फ्लॉक ने शनिवार को हिपचैट और स्ट्राइड को यूजर्स के लिए फ्लॉक्स प्रो प्लान को एक साल के लिए मुफ्त देने की घोषणा की है।
इससे पहले पेशेवर भागीदारी टूल स्लैक ने वर्कप्लेस चैट सर्विस हिपचैट और स्ट्राइड को उद्यम सॉफ्टवेयर दिग्गज एल्टासियन से खरीदने की घोषणा की थी।
फ्लॉक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक भाविन तुराखिया ने कहा, “हम न सिर्फ रियल-टाइम मैसेंजिंग पेश करते हैं, बल्कि अपने पावर यूजर्स के लिए विचारपूर्वक निर्मित सुविधाएं प्रदान करते हैं जैसे कि हमारे एप स्टोर और वेब-हुक के माध्यम से थर्ड पार्टी एप्स और टूल को समेकित करने की क्षमता।”
फ्लॉक की सेवाएं दुनिया भर की 30,000 से ज्यादा कंपनियां ले रही हैं।
कंपनी ने कहा, “यह कदम स्ट्राइड के यूजर्स को अपने समूचे टीम (मैसेजेज, रूम और यूजर्स समेत) समेत केवल एक क्लिक पर फ्लॉक पर लाना है।”
छोटे और मझोले संगठन, जिनके 100 से 500 कर्मचारी हैं, उन्हें इसे अपनाने से सालाना 4,000 डॉलर से 18,000 डॉलर की बचत होगी।
स्लेक का दावा है कि उसके 5,00,000 से ज्यादा संगठन सक्रिय तौर पर जुड़े हैं।
dharmpath.com dharmpath