हिप-हॉप बीटमेकर ओनरा दिल्ली में परफॉर्म करेंगे

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांसीसी हिप-हॉप बीटमेकर ओनरा, भाने लाइव डॉट म्यूजिक फेस्टिवल के अंतर्गत 24 नवंबर को दिल्ली में अपनी प्रस्तुति देंगे।

अरनौड़ बर्नाड ऊर्फ ओनरा को उनके एलबम ‘लांग डिस्टेंस’, ‘फंडामेंटल’ और ‘सिनोइसीरिज’ के लिए जाना जाता है।

बयान के अनुसार, 29 नवंबर को ओनरा भारत में पहली बार परफोर्म करेंगे।

पेरिस के निवासी और हिप-होप प्रोडूयसर ओनरा वर्ष 2006 से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने जैज, फंक, रिद्म और ब्लूज से लेकर साउंड की कई श्रेणियों में काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493