हिमंत शर्मा राहुल गांधी पर करेंगे मानहानि का केस

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री (Assam Chief Minister) हिमंत विश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अडानी समूह से जुड़े (Adani group) एक ट्वीट को लेकर मानहानि का मामला (Defamation Case) दायर करेंगे. शर्मा ने गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मानहानि का मामला 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुवाहाटी दौरे के बाद दायर किया जाएगा.

हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, राहुल गांधी ने जो कुछ भी ट्वीट किया है, वह अपमानजनक है. प्रधानमंत्री के राज्य से रवाना होने के बाद हम जवाब देंगे. उन्होंने कहा, निश्चित रूप से मानहानि का मामला गुवाहाटी में दायर किया जाएगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493