हिमपात से तिब्बत में राहत कार्य प्रभावित

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बत क्षेत्र के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में हिमपात और भूस्खलन की वजह से राहत एवं बचाव कार्य बाधित हुआ है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, तिब्बत के टिंगरी काउंटी का रॉग्जर कस्बा सड़क, बिजली और संचार से कट गया है। सड़कों पर 10 सेंटीमीटर तक बर्फ के टीले बन गए हैं।

दल के प्रमुख शेन योंग के मुताबिक, चीनी सेना के 12 सैनिक सोमवार को भूकंप से बुरी तरह प्रभावित गांव पहुंचे। यहां 95 प्रतिशत से अधिक घर नष्ट हो गए हैं और काफी लोग मारे गए हैं।

100 से अधिक सैनिक तंबुओं, रजाइयों और बोतलबंद पानी के साथ कस्बे की तरफ जा रहे हैं।

भूकंप से हुए भूस्खलनों से तिब्बत के सीमावर्ती कस्बों -जिरोंग और झाम की तरफ जाने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

तिब्बत में भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि नेपाल में 3,300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493