हिमाचल में होगा सेब उत्सव

शिमला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार शिमला और मनाली में सेब उत्सव आयोजित करेगी। यह बात गुरुवार को एक अधिकारी ने कही।

उत्सव का आयोजन पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग तथा बागवानी विभाग मिलकर करेंगे।

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि मनाली में उत्सव 6-7 सितंबर को, जबकि शिमला में यह 12-13 सितंबर को होगा।

उत्सव में राज्य में पैदा होने वाली सेब की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा मनोरंजन कार्यक्रम होंगे तथा सेब से बने पकवान और अन्य उत्पाद भी पेश किए जाएंगे।

पर्यटन विभाग पर्यटकों को शिमला के नजदीकी सेब बागानों तक ले जाने की योजना भी बना रहा है।

हिमाचल प्रदेश देश का प्रमुख सेब उत्पादक राज्य है। राज्य में पैदा होने वाले 90 फीसदी सेब की खपत देश में ही होती है।

बागवानी विभाग को इस साल 3.75 करोड़ पेटी या 7,50,000 टन सेब टूटने की उम्मीद है, जो आम तौर पर 2.5 करोड़ पेटी रहती है। एक पेटी में 20 किलोग्राम सेब होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493