गुरुग्राम, 12 मार्च (आईएएनएस)। हिमालया ने सोमवार को प्राकृतिक तत्वों से भरपूर फेशियल वाईप्स पेश किए, जो स्किन को मॉइस्चुराईज करके सुरक्षा व ताजगी प्रदान करते हैं।
फेशियल वाईप्स दो तरह के हैं-हिमालया प्योरिफाईंग नीम फेशियल वाईप्स और हिमालया माईस्चुराईजिंग एलोवेरा फेशियल वाईप्स।
हिमालया प्योरिफाईंग नीम फेशियल वाईप्स त्वचा को स्वच्छ करके सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनमें एंटी बैक्टीरियल नीम और हल्दी के गुण हैं। ये वाईप्स न केवल अशुद्धियों को दूर करते हैं, बल्कि फेशियल स्किन को स्वच्छ करके इसे शुद्ध व तरोताजा भी बनाते हैं।
हिमालया मॉइस्चुराईजिंग एलोवेरा फेशियल वाईप्स में एलोवेरा है, जो फेशियल स्किन को नम व तरोताजा बनाता है। यह मिश्रण बहुत कोमल और प्राकृतिक है। यह फेशियल स्किन में नमी का संतुलन बरकरार रखता है।
फेशियल स्किन को नमी व पोषण प्रदान करने के अलावा ये वाईप्स मेकअप को हटाने में भी सहयोग करते हैं। हिमालया फेशियल वाईप्स खुलने में आसान और रिसीलिएबल पैकेजिंग में आते हैं, ताकि इसकी नमी व ताजगी बनी रहे। ये वाईप्स अल्कोहल व पैराबेंस रहित हैं।
हिमालया फेशियल वाईप्स काफी किफायती मूल्य में उपलब्ध हैं। इस के 10 वाईप्स के पैक का मूल्य 45 रुपये और 25 वाईप्स के पैक का मूल्य 100 रुपये है।
dharmpath.com dharmpath