हिमेश के साथ पहले होली गीत गाकर खुश हूं : जुबिन नौटियाल

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ‘द हम्मा गीत’ और ‘बाबरा मन’ जैसे गीतों से पहचान बना चुके गायक जुबिन नौटियाल जल्द ही होली का अपना पहला गीत रिलीज करने जा रहे हैं। इस बात को लेकर वह काफी खुश हैं कि उनका पहला गीत गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ है।

‘होली बिरज मा’ शीर्षक वाला गीत नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘जीनियस’ का हिस्सा है।

जुबिन ने कहा, “यह मेरा पहला होली गीत है और मुझे खुशी है कि यह हिमेश रेशमिया के साथ है। वह उत्सव के गानों और धरती की वाइब्स की प्रामाणिकता को खूबसूरती से समझते हैं। यह पूरी तरह डांस ट्रैक है।”

उन्होंने कहा, “यह गीत देखने में बहुत ही आकर्षक और ताजा है और अनिल शर्माजी (निर्देशक) ने इसकी शूटिंग अच्छी तरह की है।”

जुबिन ने महेश भट्ट के आगामी प्रोडक्शन की जलेबी का ‘तुम से’ गाया है।

उन्होंने कहा कि यह गीत प्यार के अनुभवों पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493