मेड्रिड, 24 जून (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के पूर्व अध्यक्ष को स्पेनिश अभियोजन पक्ष ने हिरासत में रखने का आदेश दिया है, क्योंकि उनके फरार होने का खतरा है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राष्ट्रीय अदालत ने 25 जून को पाउ मॉलिंस द्वारा उनके मुवक्किल सैंड्रो रोजेल की गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई अपील पर सुनवाई की।
रोजेल पर ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के 24 दोस्ताना मैचों के लिए इमेज राइट्स से 70 लाख यूरो (78 लाख डॉलर) की धोखाधड़ी का आरोप है।
अभियोजक विसेंते गोंजालेज मोटा ने रोजेल की अपील को खारिज करते हुए कहा कि इसमें रोजेल के फरार होने का खतरा है।
मोटा ने कहा कि रोजेल स्पेन में स्थायी रूप से नहीं रहते हैं और उनकी अधिकतर गतिविधियां विदेशों में होती हैं और नियमित रूप से वह विदेशों की यात्रा करते रहते हैं।
अभियोजक ने कहा कि रोजेल ने ब्राजील फुटबाल परिसंघ को सूचना दिए बगैर की करार कर अपराध किया है।
dharmpath.com dharmpath