हिरोशिमा ने परमाणु हमले की 70वीं वर्षगांठ मनाई

टोक्यो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के हिरोशिमा शहर के लोगों ने 1945 में अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु हमले की 70वीं वर्षगांठ मनाई।

एनएचके समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने सुबह 8.15 पर एक मिनट का मौन रखा। 70 साल पहले 6 अगस्त, 1945 को ठीक इसी समय पर अमेरिकी बमवर्षक विमान-इनोला गे ने हिरोशिमा पर परमाणु बम हमला किया था।

लगभग 600 मीटर की ऊंचाई से गिराए गए इस बम ने 140,000 लोगों की जान ले ली थी।

हिरोशिमा पर हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर हुए परमाणु हमला किया था। इसी हमले के बाद द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया था।

पीस मेमोरियल पार्क में वार्षिक समारोह के लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे, हिरोशिमा महापौर काजुमी मात्सुई सहित 55,000 लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री शिंजो ने वैश्विक वार्ता के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह परमाणु और गैर-परमाणु देशों से अपना निरंतर सहयोग जारी रखेंगे।

इस दृढ संकल्प को प्रमाणित करने के लिए जापान परमाणु हथियारों को नष्ट करने की मांग के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक नया संकल्प पेश करेगा।

वहीं महापौर मत्सुई ने परमाणु हथियार को ‘परम अमानुषिक’ करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493