हिलेरी का हॉलीवुड में चंदा जुटाने का कार्यक्रम

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन चंदा जुटाने के कार्यक्रम के लिए 19 जून को लॉस एंजेलिस में होंगी।

इसमें एचबीओ के प्रोग्रामिंग अध्यक्ष माइकल लोंबाडरे के घर पर एक और आयोजन भी शामिल है। इसके साथ ही अभिनेता टॉबी मैग्वायर और उनकी पत्नी जेनिफर मेयर के घर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वेबसाइट वेरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, हिलेरी वेस्टफील्ड कॉरपोरेशन के सह-सीईओ पीटर लॉवी और उनकी पत्नी जेनाइन के घर पर एक भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

ये कार्यक्रम अभिनेता टायलर पेरी के घर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चंदा जुटाने के कार्यक्रम के बाद आयोजित किए जाएंगे, जिसका नाम ‘कंजरवेशन विद हिलेरी क्लिंटन’ रखा गया है।

इन कार्यक्रमों के टिकट 2,500 डॉलर प्रति व्यक्ति से शुरू हैं, जबकि तीन जून को होने वाले 19 आयोजनों के टिकट 2,700 रुपये प्रति व्यक्ति हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493