न्यूयॉर्क, 27 जून (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री हिलेरी डफ अपने बेटे लुका क्रुज कॉमरी के मनोरंजन की दुनिया में आने का ख्याल सोचकर डरी हुई हैं।
हिलेरी ने यहां ‘हॉस्ट वन टू रिमेम्बर’ अभियान के लांच पर वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “वो ख्याल मुझे खौफ में डाल देता है।”
उन्होंने कहा कि उनका चार वर्षीय बेटा बहुत रचनात्मक है।
हिलेरी ने कहा, “वह अपने खेल एवं कहानियों में बहुत रचनात्मक है। मैं उसके साथ यह बहुत करती हूं, मेरे ख्याल से इस चीज ने उसकी यह सीखने में मदद की है कि यह कैसे होता है।”
हिलेरी ने कहा कि लुका को स्नैपचैट अच्छा लगता है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे ने हाल में फुटबॉल में एक पुरस्कार भी जीता।
हिलेरी ने कहा, “उसे फुटबॉल के लिए एक छोटा सा अवार्ड मिला है। यह बहुत प्यारा है। सभी बच्चों को पुरस्कार मिले, लेकिन उसने अपना फुटबॉल का खेल पूरा किया। उसे वो पसंद है।”
dharmpath.com dharmpath