हिलेरी को निमोनिया, कैलिफोर्निया दौरा रद्द

‘द हिल’ दैनिक की रपट के अनुसार, इस अभियान के रद्द होने की पुष्टि हिलेरी द्वारा मैनहैट्टन में रविवार रात 9/11 हमलों की 15वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम को अचानक छोड़कर चले जाने के बाद की गई, क्योंकि उस दौरान उन्हें अत्यधिक गर्मी लग रही थी।

हिलेरी सान फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में चुनाव प्रचार करने वाली थीं और साथ ही उनकी योजना एलेन डीजेनर्स शो में भी शामिल होने की थी।

‘हिल डेली’ की रपट के अनुसार, क्लिंटन की चिकित्सक डॉ. लिसा आर. बारडैक ने रविवार शाम एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चप्पाकुआ स्थित हिलेरी के घर पर ही उनकी जांच की गई है। उन्हें यह समस्या पानी की कमी के कारण हुई है।

उन्होंने कहा कि हिलेरी के शरीर में पानी की कमी पूरी कर दी गई है और उनकी तबीयत सुधर रही है।

हिलेरी को हाल ही में क्लीवलैंड में एक अभियान के दौरान खांसी दौरा पड़ा था, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर मीडिया पर ‘हैकिंगहिलेरी’ हैशटैग काफी प्रचलित हुआ था।

वहीं, इस घटना पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की उनकी दावेदारी पर भी सवाल उठाया था। ट्रंप ने लिखा, “मुख्यधारा की मीडिया हिलेरी की ‘हैकिंग’ या खांसने वाली बड़ी घटनाएं कभी कवर नहीं करती है। अभी तक इसे एक ही बार ट्रेंडिंग किया गया है। क्या हो रहा है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493