हिलेरी ने शुक्रवार रात ट्वीट कर कहा, “मुझे टिम केन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए खुशी हो रही है। वह एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित कर दिया।”
‘सीएनएन’ के मुताबिक, इसके जवाब में केन ने ट्वीट कर कहा, “हिलेरी से अभी बात हुई। मैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”
हिलेरी शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी में प्रचार रैली के दौरान उनके नाम का आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, 25 जुलाई से शुरू हो रहे डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से पहले मियामी अहम भूमिका निभाएगा।
केन (58) स्पेनिश भाषा के जानकार हैं। वह इस दौरान हिलेरी को लैटिन अमेरिकी मतदाताओं से परिचित कराएंगे।
हिलेरी को केन के साथ पहली बार फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में देखा गया था, जहां आधे से अधिक छात्र स्पेनिश भाषी (लैटिन अमेरिकी) हैं।
हिलेरी ने तीन अन्य सीनेटरों और ओबामा मंत्रालय के दो मंत्रियों की बजाय केन को तरजीह देते हुए उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है।
dharmpath.com dharmpath