वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की वर्तमान प्रथम महिला मिशेल ओबामा, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोकेट्रिक पार्टी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन से आज भी नाराज हैं। अमेरिका के 2008 के राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के दौरान लगी ‘दिल की चोट’ उनके बीच रिश्ता आज भी तनावपूर्ण है। एक नई किताब में यह खुलासा किया गया है।
अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर लेखक केट एंडरसन ब्रोवर ने ‘फर्स्ट वूमेन : द ग्रेस एंड पावर ऑफ अमेरिकाज मॉडर्न फर्स्ट लेडीज’ में देश की प्रथम महिलाओं के नाजुक रिश्तों की गहराई से पड़ताल की है।
ब्रोवर ने दोनों महिलाओं और उनके पतियों के पूर्व सहयोगियों के साथ किए असंख्य साक्षात्कारों के हवाले से लिखा है, “2008 के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान ने हिलेरी और ओबामा, दोनों खेमों पर गहरे और स्थायी जख्म छोड़ दिए और आश्चर्यजनक रूप से ये आज भी ताजा हैं।”
ओबामा के एक पूर्व सलाहकार ने ब्रोवर के साथ एक बार ऐसी ही एक बातचीत में कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मिशेल, क्लिंटन दंपति (पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन) को ज्यादा महत्व देती हैं।”
हिलेरी क्लिंटन ने बराक ओबामा के 2008 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में उनके ‘उम्मीद और बदलाव’ के नारे का मजाक उड़ाया था। इसने भी हिलेरी के प्रति मिशेल की नाराजगी बढ़ा दी थी।
ब्रोवर ने लिखा है कि राष्ट्रपति ओबामा द्वारा हिलेरी क्लिंटन को विदेश मंत्री बनाए जाने के बाद भी मिशेल ओबामा की ‘आहत भावनाएं और आक्रोश’ कभी कम नहीं हुए।
क्लिंटन के सहयोगियों ने ब्रोवर से यह भी कहा कि था कि उन्हें लगता है कि मिशेल ओबामा ने ‘प्रथम महिला के तौर पर जो किया वह पर्याप्त नहीं है।’
हिलेरी का अपनी पूर्ववर्ती प्रथम महिला बारबरा बुश या अपने बाद आईं प्रथम महिला लॉरा बुश से भी अच्छा रिश्ता नहीं था।
dharmpath.com dharmpath