हिलेरी ने आव्रजन सुधार पर जोर डाला

लास वेगास, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने हिस्पैनिक संगठन में दिए अपने भाषण में कहा कि उन्होंने आव्रजन में सुधार को लेकर जो संकल्प लिया है, उसमें बिना दस्तेवेज वालों के लिए भी नागरिकता की राह तैयार होगी।

हिलेरी ने लास वेगास में गुरुवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ लैटिनो इलेक्टेड एंड एप्वाइंटेड ऑफिशियल (एनएएनईओ) के वार्षिक सम्मेलन में इसके सदस्यों से कहा, “मैं आव्रजन में समग्र सुधार के लिए लड़ती रहूंगी।”

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने ऐसा ही बयान नेवादा शहर में पिछले महीने तथाकथित ‘डीमर्स’ के साथ बैठक में दी थी। ये ‘ड्रीमर्स’ बिना दस्तावेज वाले नागरिक हैं, जो बचपन में अमेरिका आए थे।

उन्होंने आव्रजन सुधार में बाधा डालने के लिए कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों की आलोचना की और राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 50 लाख प्रवासियों को निर्वसन से बचाने के लिए जारी किए गए आधिकारिक आदेश का बचाव किया।

2012 में शुरू किए गए डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल कार्यक्रम से सैंकड़ों-हजारों ‘डीमर्स’ को फायदा मिला है, लेकिन ओबामा के इस प्रयास में संघीय न्यायाधीश के एक फैसले के बाद रुकावट आ गई है।

हिलेरी ने एनएएनईओ की सभा में कहा, “मैं ड्रीमर्स के निर्वसन की कोशिश के खिलाफ खड़ी रहूंगी और, जैसा कि मैंने लास वेगास में हाल ही में कहा था कि अगर कांग्रेस इसका विरोध जारी रखती है, तो राष्ट्रपति बनने के बाद मैं इस दिशा में बराक ओबामा से भी आगे जाकर कानून के अंतर्गत हर संभव कदम उठाऊंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493