वाशिंगटन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के कार्यकाल से की है। उन्होंने यह बात वेल्लेस्ले कॉलेज में अपने भाषण के दौरान कही, जहां की वह छात्रा रह चुकी हैं।
हिलेरी ने कहा, “हम अतीत में एक व्यक्ति के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बहुत गुस्से में थे, जिसके खिलाफ महाभियोग चलाया गया और उसके बाद अपमानजनक तरीके से उसे पद छोड़ना पड़ा था, क्योंकि उसने न्याय विभाग के उस व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया था, जो उसके खिलाफ जांच कर रहा था।” बाद में हिलेरी ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह निक्सन के बारे में बात कर रही हैं।
साल 1973 में राष्ट्रपति निक्सन ने तत्कालीन महान्यायवादी को आदेश दिया था कि वह उस अभियोजक को हटा दे, जो वॉटरगेट स्कैंडल के हिस्से के रूप में ओवल ऑफिस में रिकार्ड की गई बातचीत के टेप की जांच कर रहा था। बाद में 1974 में निक्सन को महाभियोग का सामना करना पड़ा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
सीएनएस की रपट में कहा गया है कि हिलेरी द्वारा कॉलेज में शुक्रवार को दिए गए भाषण में निक्सन द्वारा जांचकर्ता की छुट्टी का उल्लेख जानबूझकर ट्रंप द्वारा पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमे को निकालने के संदर्भ में दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath