हिलेरी ने ट्रंप को बच्चों के लिए खराब ्नरोल मॉडल बताया

वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रचार अभियान में प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें युवाओं से कहा गया है कि वे कल्पना करें कि ट्रंप के प्रचार अभियान से कोई बच्चा क्या सीख सकता है? हिलेरी के इस कथन का मकसद ट्रंप की उकसाने वाली टिप्पणियों पर प्रकाश डालना है।

न्यूयार्क टाइम्स की शनिवार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विज्ञापन की शुरुआत बहुत ही भावुक ढंग से होती है। पियानो की आवाज, ढलती गुलाबी शाम। तभी रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार ट्रंप की आवाज से शांत वातावरण में बाधा पड़ती है।

ट्रंप भीड़ से कहते सुनाई देते हैं, “मैं पुराने दिनों से प्यार करता हूं। आपको पता है जब वे इस तरह से करते थे तो वे लोग ऐसे लोगों के साथ क्या किया करते थे? वे स्ट्रेचर पर ले जाए जाते थे।”

न्यूयार्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इसमें ट्रंप की और उकसाने वाली टिप्पणियां दिखाई गई हैं। खासकर जब बच्चों को टीवी सेट पर टकटकी लगाए चेहरे नजर आते हैं और वे प्रत्यक्ष तौर पर ‘हर तरह की’ टिप्पणियों को सुनते हैं।

दो छोटे बच्चे जब ट्रंप को एक विकलांग संवाददाता की नकल उतारते दिखते हैं तो स्क्रीन पर लिखा हुआ एक कार्ड नजर आता है जिसमें चेतावनी दी जाती है, ‘हमारे बच्चे देख रहे हैं।’

रिपोर्ट में कहा गया है, अंत में हिलेरी क्लिंटन बच्चों को एक भाषण देती दिखती हैं। वह कहती हैं, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वे हम पर गर्व कर सकें।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले आठ स्थानों वर्जीनिया, ओहियो, कोलोराडो, न्यू हैंपशायर, अयोवा, फ्लोरिडा, नेवादा और उत्तरी कारोलिना में विज्ञापन दिखाने के लिए जो घोषणा की गई थी, यह उसी क्रम में है।

इस हफ्ते हुए चुनाव सव्रेक्षणों में कहा गया है कि खासकर न्याय विभाग द्वारा हिलेरी के खिलाफ विदेश मंत्री रहते निजी ईमेल सर्वर के इस्लेमाल को लेकर मुकदमा नहीं चलाने के निर्णय के बाद इन राज्यों में मुकाबला बहुत कड़ा हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493