हिलेरी ने अपने टैक्स रिटर्न सार्वजनिक कर रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बना दिया है।
हिलेरी के अभियान के मुताबिक, उन्होंने और उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 2015 में 34.2 फीसदी की दर से संघीय आयकर और नौ प्रतिशत की दर से स्थानीय आयकर का भुगतान किया। इस तरह दंपत्ति ने लगभग 1.07 करोड़ डॉलर की आय का भुगतान किया है।
दंपत्ति ने अपनी कुल आय का 9.8 फीसदी भाग दान किया है, जिसमें से अधिकतर राशि क्लिंटन फाउंडेशन को दी गई है।
क्लिंटन अभियान ने हिलेरी की 2013 के 41 भाषणों को भी सार्वजनिक किया। इन रैलियों में बोलने के लिए हिलेरी को 225,000 डॉलर से लेकर 400,000 डॉलर तक का भुगतान किया गया।
बिल क्लिंटन ने भी इसी साल 43 भाषण दिए, जिसके लिए उन्हें 100,000 डॉलर और 750,000 डॉलर तक का भुगतान किया गया।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम केन और उनकी पत्नी एना हॉल्टन ने भी 10 वर्षो के कर रिटर्न सार्वजनिक किए। उन्होंने 2015 में 20.3 फीसदी संघीय आयकर और 5.4 फीसदी स्थानीय आयकर का भुगतान किया है। इन्होंने इस तरह 313,000 डॉलर का भुगतान किया है।
dharmpath.com dharmpath