हिलेरी, सैंडर्स ने एरिजोना राज्य के खिलाफ मुकदमा किया

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएनसी) और राष्ट्रपति पद की इसकी उम्मीदवारी की होड़ में जुटीं हिलेरी क्लिंटन और इसी पार्टी से उम्मीदवारी के दूसरे दावेदार बर्नी सैंडर्स ने शुक्रवार को एरिजोना राज्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

यह मुकदमा, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार तय करने के लिए मार्च में हुए मतदान (प्राइमरी) में मतदाताओं को छह घंटे इंतजार करने के लिए दायर किया गया है। मुकदमा उन्हीं मतदाताओं की तरफ से किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे द्वारा शनिवार को जारी रपट में कहा गया है कि मुकदमा फोनिक्स संघीय अदालत में शुक्रवार को किया गया। यह उन सात मतदाताओं की तरफ से किया गया है, जिन्हें वोट डालने के लिए छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

इसमें कहा गया है कि इस देरी से लातिन अमेरिकी, अफ्रीकी मूल के अमेरिकी और अमेरिका के मूल मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा था। इसमें मुख्य रूप से मेरीकोपा काउंटी के अधिकारियों के फैसलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह राज्य का सर्वाधिक आबादी वाला क्षेत्र है।

मुकदमे में पूछा गया है कि गत 22 मार्च को हुई प्राइमरी के दौरान मतदान केंद्रों की संख्या घटाकर 60 क्यों कर दी गई, जबकि वर्ष 2012 में ऐसे केंद्रों की संख्या 200 थी। इसके कारण मतदान बंद हो जाने के बाद भी लंबी कतारें लगी रहीं।

मुकदमे में कहा गया है कि एरिजोना का अल्पसंख्यक गुटों के खिलाफ भेदभाव का लंबा इतिहास रहा है और राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा बड़ी संख्या में अस्थाई टिकटों के रद्द किए जाने पर सवाल उठाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493