हीदी के पिता ने प्रसव के वीडियो बनाए

लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। मॉडल हीदी क्लम ने बताया कि उनके कहने पर उनके पिता गंथर ने उनके तीन बच्चों के जन्म का वीडियो उतारा था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, हीदी(41) अपने बच्चों -लो (5), हेनरी (9) और जोहन(8)- के जन्म के पलों को संजोने की इतनी इच्छुक थीं कि उन्होंने अपने पिता से उनके प्रसव के वीडियो उतारने के लिए कहा।

‘द टाइम्स’ पत्रिका ने हीदी के हवाले से कहा है, “मैं अपने बच्चों के लिए एक वीडियो बनाना चाहती थी। अगर वे इसे नहीं देखना चाहते, तो हम इसे फेंक सकते हैं।”

हीदी के पूर्व पति का नाम सील है।

हीदी ने कहा, “मैं सील को वीडियो बनाने के काम में नहीं लगाना चाहती थी। मैं चाहती थी कि वह मेरे पास रहें। मैं इस काम के लिए किसी अनजान को किराए पर नहीं लेना चाहती थी..मुझे पिता द्वारा मेरे प्रसव के वीडियो उतारने से कोई परेशानी नहीं थी। मैं उनकी बेटी हूं। उन्होंने मेरे लिए वीडियो बनाए..मेरे लिए यह सामान्य-सी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493