मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रसिद्ध निर्देशक दिवंगत यश जौहर की पत्नी और फिल्मकार करण जौहर की मां हीरू जौहर ने यहां सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों जया बच्चन, सुनिता कपूर और शोभा कपूर की उपस्थिति में अपना 76वां जन्मदिन मनाया।
करण ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की तस्वीरें भी साझा कीं।
पार्टी में शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी, जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर, जया बच्चन, सलमान खान की मां सलमा खान, रीमा कपूर, करण की दोस्त नताशा पूनावाला और अनु देवान भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath