हीरो ने लांच की बच्चों के लिए ई-बाइक

नई दिल्ली-Hero MotoCorp का इमर्जिंग ब्रांड VIDA, ने आज एक नया प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च किया है. खास बात ये है कि ये प्रोडक्ट छोटे बच्चों के लिए लॉन्च किया गया है. ये प्रोडक्ट 4-10 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है और ये एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) है. VIDA की ओर से बाइक प्रेमी बच्चों के लिए DIRT.E K3 नाम से एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है. ये एक ऑफ रोड लाइन प्रोडक्ट है, जो पहली बार बच्चों के लिए लॉन्च हुआ है. DIRT.E K3 शुरुआती राइडर्स के लिए मोटरसाइकिलिंग का एक नया अंदाज़ लेकर आया है. ये इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस को एक यूनिक साइज-एडजस्टेबल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ता है, जो बच्चों के बढ़ने और अलग-अलग तरह के टेरेन्स पर उनका कॉन्फिडेंस बढ़ने के साथ एडजस्ट हो जाता है. VIDA DIRT.E के टैगलाइन ‘Wild beyond the Ride’ से इंस्पायर ये लॉन्च ब्रांड की ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में एंट्री को दर्शाता है. इसमें थ्री-स्टेज एडजस्टेबल सिस्टम दिया गया है, जो मोटरसाइकिल को Small, Medium और Large—इन तीन कॉन्फ़िगरेशन में बदल सकता है.
ये एडजस्टमेंट सिर्फ एक टूल की मदद से तुरंत और आसानी से किया जा सकता है.
सालों तक एक जैसी राइडिंग एर्गोनॉमिक्स बनाए रखते हुए, ये सिस्टम बच्चों के विकास के साथ बाइक को फिट बनाए रखता है.
DIRT.E K3 लंबी अवधि तक स्थिर और मजबूत मोटरसाइकिलिंग फाउंडेशन तैयार करने में मदद करता है.
पैरेंट्स ऐप-एनेबल्ड कंट्रोल्स के जरिए बच्चों के राइडिंग अनुभव को और बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं.
ऐप में स्पीड लिमिट सेट करने की सुविधा मिलती है, जिससे शुरुआती राइडिंग सुरक्षित रहती है.
पैरेंट्स राइडिंग मोड्स को लॉक कर सकते हैं, ताकि बच्चा केवल सुरक्षित मोड में ही राइड करे.
ऐप के जरिए रियल-टाइम ओवरसाइट मिलती है, जिससे शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान बच्चा कैसे राइड कर रहा है, इसकी निगरानी आसान होती है.360Wh रिमूवेबल बैटरी

क्या हैं खासियत ?

3 घंटे में 0-100% चार्ज
बैटरी कनेक्ट करने के लिए मैग्नेटिक कनेक्टर
3 राइडिंग मोड्स- Beginner, Amateur और Pro—support
8 km/h, 16 km/h और 25 km/h की स्पीड
16 इंच के टायर
सिंगल रियर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक

सेफ्टी फीचर्स

मोटरसाइकिल में ओवर-मोल्डेड वायरिंग हार्नेस दिया गया है, जो ज्यादा ड्यूरेबिलिटी और प्रोटेक्शन देता है.
चाइल्ड-स्केल्ड ब्रेक लीवर लगाया गया है, जिससे बच्चों के हाथों के अनुसार बेहतर कंट्रोल मिलता है.
बाइक में इंपैक्ट-एब्ज़ॉर्बिंग कम्पोनेंट्स शामिल हैं, जो गिरने या टकराने की स्थिति में सुरक्षा बढ़ाते हैं.
इसमें मैग्नेटिक लैनयार्ड-बेस्ड किल स्विच दिया गया है, जो राइडर मोटरसाइकिल से अलग होते ही तुरंत पावर ऑफ कर देता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493