हीरो बनने के लिए पैदा हुआ : विशाल

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। विशाल आदित्य सिंह का कहना है कि उनका जन्म एक हीरो बनने के लिए हुआ है। बिहार के पूर्व एथलीट रहे विशाल अब अभिनय कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि किस चीज ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में लाया।

विशाल ने आगामी टीवी श्रृंखला ‘चंद्रकांता’ में प्रमुख किरदार निभाया है। विशाल ने आईएएनएस से कहा, “मैं एक हीरो बनने के लिए पैदा हुआ हूं। बचपन से मैंने जिस खेल में भाग लिया मैं सभी खेलों में जीत रहा हूं। मैंने राज्य स्तरीय क्रिकेट खेला है, मैं बैडमिंटन व कबड्डी में भी अच्छा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने सहायता करने वाले स्वभाव के कारण अपने आसपास के युवाओं में काफी लोकप्रिय रहा हूं। इसलिए मैंने अपने गांव के लोगों से बहुत सारा प्यार पाया है। मैं वहां पहले ही एक हीरो हूं।”

विशाल ने दिल्ली में मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया है, लेकिन इसे जारी नहीं रख सके और वापस बिहार एक राजनेता बनने चले गए।

उन्होंने कहा, “तब मेरे पिता ने मुझे मुंबई अभिनय के लिए जाने का सुझाव दिया। मेरे पिता के अनुसार, मेरा व्यक्तित्व काफी मनोरंजक व आर्कषक है. इसलिए मुझे अभिनय में भाग्य आजमाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493