नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को कहा कि फरवरी महीने में उसकी बिक्री 13.6 फीसदी बढ़ी।
कंपनी ने इस दौरान 5,50,992 वाहन बेचे। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 4,84,769 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, “आलोच्य महीने में हरियाणा के गुड़गांव और दारूहेरा और राजस्थान के नीमराना में स्थानीय प्रदर्शन के कारण विनिर्माण गतिविधि प्रभावित होने के बावजूद यह आंकड़ा हासिल हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath