हुंडई ने की कीमतों में 2 फीसदी वृद्धि की घोषणा

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की दूसरे सबसे बड़े वाहन निर्माता और सबसे बड़े कार निर्यातक हुंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने बुधवार को अपने वाहनों की कीमतों में जनवरी से 2 फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी अगले साल से लागू होगी।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री और विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, “हम इनपुट लागत और विभिन्न सामानों की कीमतों में हुई वृद्धि के बावजूद अभी तक वाहनों के दाम में वृद्धि नहीं कर रहे थे, लेकिन अब कीमतें बढ़ाने के लिए बाध्य हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493