हुआवे मेट 20 ईएमयूआई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा

बर्लिन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अगले महीने लांच होने जा रहे स्मार्टफोन हुआवे मेट 20 में खास फीचर यह है कि यह फोन ईएमयूआई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम से चलेगा।

हुआवे ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईएमयूआई 9.0 एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) में एक प्रमुख व नवीनतम सुधार है।

एंड्रायड पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 का बीटा वर्जन यहां चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो आईएफए-2018 में उतारा गया।

हुआवे के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के प्रेसिडेंट वांग चेंग्लू ने कहा, “ईएमयूआई 9.0 लांच करने के साथ हुआवे ओएस कस्टम लांच करने वाला पहला हैंड सेट विनिर्माता कंपनी बन गई है, जोकि एंड्रॉयड पाई पर आधारित है। मुझे लगता है कि इससे हमारी गूगल से निकटता जाहिर होती है।”

उन्होंने कहा कि ईएमयूआई 9.0 पहले के आपरेटिंग सिस्टम के मुकाबले 12.9 फीसदी तेज रफ्तार से काम करता है और ऐप के लांच की रफ्तार बढ़ा देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493