हुमा, ममूटी ने ‘व्हाइट’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने लंदन में निर्देशक उदय अनन्थन की मलयालम फिल्म ‘व्हाइट’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

इस फिल्म में ममूटी एक बुढ़े अरबपति की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक युवती से प्यार करने लगते हैं।

निर्देशक उदय अनंतन ने एक बयान में कहा है, “हाल ही में आई फिल्म ‘पाथेमारी’ के बाद, ममूटी की वापसी हो रही है और पहली बार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक साथ पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगे।”

इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील लुल्ला ने कहा, “सुपरस्टार ममूटी के साथ यह दूसरी फिल्म है और हम मलयालम फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने के लिए खुश हैं।”

यह फिल्म अनंतत, प्रवीण बालाकृष्णन और नंदिनी वालसन ने मिलकर लिखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493