लाहौर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान की दिग्गज गायिका नूरजहां के पोते सिकंदर रिजवी ‘राजान नटवरलाल’ फिल्म की अभिनेत्री हुमैमा मलिक के साथ फिल्म ‘देख मगर प्यार से’ से अदाकारी की दुनिया में आगाज करेंगे।
असद-उल-हक द्वारा निर्देशित ‘देख मगर प्यार से’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण इस महीने के अंत में शुरू होने की संभावना है। फिल्म इसी साल के अंत में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।
असद-उल-हक ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘देख मगर प्यार से’ पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें परंपरागत रोमांटिक फिल्मों से अलग एक नया दृष्टिकोण नजर आएगा।”
अली मुरताज ने मोशन-पिक्चर हाउस शिनी टॉय गन्स के हवाले से कहा कि यह एक परिवारिक फिल्म है, जिसकी अधिकतर शूटिंग लाहौर में होगी और इसमें दर्शकों को शहर की खूबसूरत प्रेमी संस्कृति और इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath