‘हेट स्टोरी-4’ के बोल्ड दृश्य गलत नहीं : विशाल पंड्या

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइजी की फिल्में अपने बोल्ड दृश्यों के लिए जानी जाती हैं। अब इस फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘हेट स्टोरी-4’ आने वाली है, फिल्म में बोल्डनेस को लेकर निर्देशक विशाल पंड्या ने कहा है कि फिल्म में किसिंग दृश्य होना गलत नहीं है।

‘हेट स्टोरी’ की टीम के साथ हुए साक्षात्कार के दौरान पंड्या ने कहा, “जब आप टीवी शो देखते हैं तो वे विज्ञापन दिखाते हैं, जिसमें कलाकार किस करते नजर आते हैं, तब यह ठीक है, लेकिन जब हम इसे सिनेमाघर में देखते हैं तो यह हमेशा गलत होता है। ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि बड़े कलाकारों को किसिंग दृश्य नहीं करने हैं, लेकिन बड़ा या छोटा सितारा जैसी कोई बात नहीं है, अगर पटकथा की मांग है तो फिर आपको करना होगा। इसमें मैंने दिखाने की कोशिश की है कि पति-पत्नी किस करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि सामान्य सी बात है।”

‘हेट स्टोरी-4’ में उर्वशी रौतेला, विवान भटेना, करण वाही और इहाना ढिल्लन जैसे कलाकार हैं। फिल्म नौ मार्च को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493