‘हेट स्टोरी-4’ से जुड़ीं पंजाबी अभिनेत्री

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इहाना ढिल्लों फिल्म ‘हेट स्टोरी-4’ से बॉलीवुड में आगाज करने के लिए तैयार हैं।

इहाना ने अपने बयान में कहा, “मैं ‘हेट स्टोरी-4’ का हिस्सा हूं। मुझे सबसे पहले प्रोडक्शन हाउस से फोन आया। मुझे थोड़ा संशय था, इसलिए मैंने ‘नहीं’ कह दिया क्योंकि मैं बोल्ड किरदार के साथ अपना बॉलीवुड करियर नहीं शुरू करना चाहती थी, लेकिन जब मेरी टीम के साथ दूसरी बार मुलाकात हुई तो मैंने पूरी कहानी सुनी।”

उन्होंने कहा, “कहानी सुनने और फिल्म में अपने किरदार के बारे में और ज्यादा जानने के बाद मैंने फौरन ‘हां’ कह दिया।”

फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उनके अभिनय को उनके लुक की बजाय ज्यादा महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में इस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493