हेडिंग्ले, 19 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में गुरुवार को टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीत कर मैथ्यूज ने कहा कि वह अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कुक ने कहा कि टॉस जीतकर वह भी पहले गेंदाबाजी करना पसंद करते।
टीमें :
इंग्लैंड : एलेस्टर कुक (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जोए रूट, निक कॉम्पटन, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, जॉनी बेस्ट्रो, मोहम्मद अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और स्टीवन फिन।
श्रीलंक : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, कुशल सिल्वा, कुशल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, लाहिरु थिरिमाने, दासुन सनुका, रंगना हेराथ, दुशमंथा चामिरा, शामिन्दा इरान्गा और नुवान प्रदीप।
dharmpath.com dharmpath